वोट चोर – गद्दी छोड़” अभियान के तहत कांग्रेस का हस्ताक्षर कार्यक्रम शुरू, विजय चौधरी पांढुरना और प्रीतम पटेल सौसर प्रभारी नियुक्त
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश में “वोट चोर – गद्दी छोड़” अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करते हुए लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करना है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस अभियान की जिम्मेदारी विधानसभा स्तर पर सौंपी है। पांढुरना विधानसभा के प्रभारी श्री विजय चौधरी और सौसर विधानसभा के प्रभारी श्री प्रीतम पटेल नियुक्त किए गए हैं।
कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं और वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह अभियान लोकतंत्र की मर्यादा और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है।

















Leave a Reply