Advertisement

सोनभद्र -*मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जनचौपाल का आयोजन-*

 

 

*मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जनचौपाल का आयोजन-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत ग्राम उसरी खुर्द, थाना शाहगंज में एक जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस जनचौपाल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, बालिकाओं और आम नागरिकों को सुरक्षा, सहायता व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी महिला थाना, रा०गंज द्वारा उपस्थित जनसमूह को निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई:

 

1098 – बाल सहायता हेल्पलाइन

1076 – मुख्यमंत्री जनसुनवाई हेल्पलाइन

102/108 – स्वास्थ्य एंबुलेंस सेवाएं

181 – महिला हेल्पलाइन

112 – एकीकृत आपातकालीन सेवा

1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

 

साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जैसे:

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

सामूहिक विवाह योजना

ग्रामीण आवास योजना

महिला पेंशन योजना

वृद्धा पेंशन योजना

 

कार्यक्रम में बाल श्रम, बाल विवाह तथा घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध कानून व उनके समाधान हेतु उपलब्ध उपायों की भी चर्चा की गई। लोगों को इनके प्रति जागरूक रहने एवं संबंधित घटनाओं की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई।

 

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामवासियों की उपस्थिति सराहनीय रही। जनचौपाल में लोगों ने खुले रूप से अपने विचार साझा किए और योजनाओं से संबंधित सवालों के उत्तर भी प्राप्त किए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!