Advertisement

सोनभद्र – *प्राथमिक विद्यालय हिंडालको यूनिट-2 में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बच्चों को किया गया जागरूक-*

 

 

*प्राथमिक विद्यालय हिंडालको यूनिट-2 में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बच्चों को किया गया जागरूक-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

आज रेणुकूट के हिंडालको कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय यूनिट-2 में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा विद्यालय के बच्चों को सुरक्षा, अधिकारों तथा सहायता हेतु संचालित विभिन्न सरकारी अभियानों एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महिला एवं बाल सुरक्षा, “गुड टच-बैड टच”, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इसके साथ ही 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया गया और उन्हें इन नंबरों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।

 

क्षेत्राधिकारी पिपरी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाना है और इस दिशा में स्कूली स्तर पर जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

 

विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षकों व अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे बच्चों के मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!