Advertisement

सोनभद्र -*मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन-*

 

 

*मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 25.09.2025 को *बढ़ौली चौक, रॉबर्ट्सगंज में एक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में नुक्कड़ नाटक* का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के प्रति जनमानस को जागरूक करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध, बाल विवाह आदि महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, प्रोबेशन विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारी, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस की उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे महिला सुरक्षा व सम्मान हेतु आगे आएं और किसी भी प्रकार की शंका या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 112,181,102,108, 1090,1076, 1098 व साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारें में साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!