लुधियाना भारत नगर चौक के पास स्थित मोहले में लगी आग , दादी , पोते की दम घुटने से हुई मौत,
लुधियाना से (पंकज कुमार शर्मा)

लुधियाना के भारत नगर चौक के पास स्थित मोहल्ले में रहने वाले होजरी कारोबारी रजत चोपड़ा और राजन चोपड़ा के घर के नीचे बने गोदाम में बुधवार की सुबह अचानक से आग लग गई।
आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया कि एरिया में काले धुएं से लोग दहशत में आ गए। पूरा इलाका ही होजरी कारोबारी चोपड़ा परिवार के घर के बाहर खड़ा हो गया। आग इतनी ज्यादा फैल गई थी कि पहली मंजिल पर रजत चोपड़ा की माता सुधा रानी (70) की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार का बेटा गर्व (17) सेकेंड फ्लोर पर था उसकी भी दम घुटने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद फायर कर्मचारियों की टीम वहां पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है।

चोपड़ा इंडस्ट्री होजरी और निधि कलेक्शन के नाम से होजरी के मालिक रजत चोपड़ा और राजन चोपड़ा दो सगे भाई हैं। दोनों का परिवार इकट्ठा ही भारत नगर चौक के पास स्थित मोहल्ले में रहता है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर ऊन का गोदाम है, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। रोजाना की तरह सुबह रजत चोपड़ा मंदिर माथा टेक कर आए और गोदाम खोल दिया। जैसे ही गोदाम खोला तो आग की बदबू थी। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और पारिवारिक सदस्यों को इकट्ठा किया। जब तक वह आग पर काबू पाने लगे आग ज्यादा फैल गई थी। इस कारण पारिवारिक सदस्यों ने नीचे आकर अपनी जान बचाई।

इसी दौरान आग ज्यादा फैल चुकी थी और रजत व राजन की मां सुधा पहली मंजिल पर ही थे। आग ज्यादा फैल चुकी थी जिस कारण वह ऊपर उन्हें लेने जा ही नहीं सके। उनका बेटा गर्व भी सेकेंड फ्लोर पर कमरे में सो रहा था। नींद में जब तक उसे कुछ पता चल पाता आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि उसने पूरे घर को घेर लिया था। फायर ब्रिगेड की टीम के कुछ कर्मी पहली मंजिल पर गए और उन्होंने बुजुर्ग माता सुधा रानी को नीचे उतारा। इसके बाद वह सेकेंड फ्लोर पर गए और दरवाजा तोड़ गर्व को नीचे लेकर आए। जब तक दोनों को अस्पताल ले जाया गया दोनों की मौत हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड के सभी स्टेशनों से गाड़ियां मंगवाई गई और आठ से दस गाड़ियां पानी की डाली गई तो करीब चार घंटे की कड़़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। बाकी जांच की जा रही है, उसके बाद ही सभी तथ्य सामने आएंगे।
थाना डिविजन 5 के एस एच ओ विक्रमजीत सिंह टीम भी मौके पर पहुंच गए थे।


















Leave a Reply