*चोपन पुलिस को मिली बडी सफलता, 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद टीवीएस अपाची मोटर साइकिल बरामद-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 23.09.2025 को थाना चोपन पुलिस द्वारा डाला क्षेत्र में भ्रमण व नवरात्रि के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तिों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक के पीछे वाले गेट रेक्सहवा डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र से अभियुक्त विनोद बैगा पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम चुनरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी की एक अदद टीवीएस अपाची मोटर साइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना चोपन पर मु0अ0सं0-330/25 धारा 317(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि यह मोटरसाइकिल को हम और मोनू बैगा पुत्र रामू बैगा निवासी गोरादह डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष ने मिलकर लगभग 09 माह पूर्व अहरौरा से चुराये थे। बाद में मैने नंबर प्लेट निकाल कर फेंक दिया तभी से चोरी छिपे इसी तरह मैं मोटरसाइकिल को चला रहा था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विनोद बैगा पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम चुनरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष।
*बरमादगी का विवरणः-*
एक अदद टीवीएस अपाची मोटर साइकिल
*वांछित अभियुक्त का विवरणः-*
मोनू बैगा पुत्र रामू बैगा निवासी गोरादह डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1.उ0नि0 आशीष पटेल,चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
2.हे0का0 सीताराम यादव, चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
3.हे0का0 शिवसरन, चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
4.हे0का0 हरी सिंह यादव, चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।


















Leave a Reply