योगेंद्र मोरासिया रिपोर्टर छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश_
भाजपा सरकार का प्रयास गांव गांव में विकास – पं रमेश दुबे जी
निशान जानोजी में पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी के आतिथ्य में करीब 20 लाख रू के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन ।
चौरई/चांद – जनपद पंचायत चौरई द्वारा चांद क्षेत्र के ग्राम निशान जानोजी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी शामिल हुए ।
कार्यक्रम में जंप अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी, उपाध्यक्ष शैलकुमारी कमलेश वर्मा, जंप सदस्य पिंकी बद्री वेलवंशी, संगीता रहेश वर्मा, मनोज लिल्हारे , खुमान सनोडिया, नरेश वर्मा, शिवकुमार उईके
सरपंच सोनी सुनील चोरिया द्वारा करीब 20 लाख रू लागत के पुलिया, नाली, सीसी सड़क और मोक्षधाम में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।
अपने संबोधन में पूर्व विधायक श्री दुबे ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी जी एवं सीएम डा मोहन यादव जी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास गांव गांव विकास करने का है इसी क्रम में लगातार विकास कार्य हो रहे है साथ ही पीएम मोदी की ओर से प्रदेश वासियों को कई सौगात मिल रही है ।


















Leave a Reply