Advertisement

सोनभद्र – *“मिशन शक्ति” के अंतर्गत महिला सुरक्षा हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान-*

 

 

*“मिशन शक्ति” के अंतर्गत महिला सुरक्षा हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु जनपद में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

*प्रमुख गतिविधियाँ:-*

*महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जैसे:-*

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

निराश्रित महिला पेंशन योजना

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

उज्ज्वला योजना

आयुष्मान भारत योजना

 

*महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिनमें शामिल हैं:-*

📞 1090 – महिला हेल्पलाइन

📞 112 – आपातकालीन सेवा

📞 102 – स्वास्थ्य सेवा

📞 108 – एम्बुलेंस

📞 1930 – साइबर हेल्पलाइन

 

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आयोजित “महिला संवाद कार्यक्रमों” के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को पुलिस से निर्भीक होकर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। संवाद में यह आश्वासन भी दिया गया कि संकट की किसी भी घड़ी में पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!