Advertisement

सोनभद्र – *थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा, शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाने से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

 

 

*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा, शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाने से सम्बन्धित प्रकरण में 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र, श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्वेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना रा०गंज पर पंजीकृत मु०अ०सं० 932/25 धारा 69, 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त विमलेश कुमार मौर्या पुत्र जिरंजीव सिंह मौर्या नि० ग्राम मधुपुर थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 38 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 18.09.2025 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

 

*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-*

लोहरा कमलकुन्ज ढाबा से आगे मुख्य मार्ग पर चौकी सुकृत थाना रा०गंज सोनभद्र, दिनांक 18.09.2025 को समय करीब 11.45 बजे।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

विमलेश कुमार मौर्या पुत्र जिरंजीव सिंह मौर्या नि० ग्राम मधुपुर थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 38 वर्ष ।

 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-*

1- उ०नि० रविकान्त मिश्रा चौकी सुकृत थाना रा०गंज सोनभद्र।

2- हे0का0 सुगन्ध कुमार चौकी सुकृत थाना रा०गंज सोनभद्र।

3- चालक का० सुधीर कुमार चौकी सुकृत थाना रा०गंज सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!