Advertisement

मोहम्मदपुर सुल्तानपुर की अस्थाई गौशाला में अनियमित्ताओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से की मुलाकात

जनपद कानपुर देहात
मोहम्मदपुर सुल्तानपुर

मोहम्मदपुर सुल्तानपुर की अस्थाई गौशाला में अनियमित्ताओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से की मुलाकात

जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी


सत्यार्थ न्यूज कानपुर देहात।
संदलपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर सुल्तानपुर में बनी गौशाला के सचिव पर अभी तक नहीं हो पाई करवाई को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री विवेक कुमार मुख्य विकास अधिकारी से मिले। मामला कुछ ऐसा है संदलपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर सुल्तानपुर में बनी गौशाला में आए दिन गोवंश की मृत्यु हो जाती थी जिसको लेकर ग्रामीणों ने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को सूचना दी थी ।जिसमें ग्रामीणों ने बताया था कि गौशाला में गौ वंशों को सड़ा भूसा खिलाया जाता है। जिससे गोवंश अस्वस्थ होकर मर जाते हैं मरने के बाद बड़ी ही क्रूरता के साथ पैर में रस्सी बांधकर ट्रैक्टर से खींचते हुए उन्हें दफन कर दिया जाता है । सूचना पर 19/08/2025 को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी गौशाला पहुंचे मौके पर सड़ा भूसा गंदगी का अंबार मिला । न हरा चारा था न अच्छा भूसा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए ज़िला अधिकारी को सूचना दी। सूचना पर मौके पर ग्राम विकास अधिकारी नीलम कटियार पहुंची व खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया की गौशाला में सुधार होगा। और आगे ऐसी स्थिति नहीं मिलेगी

आज ही दूसरा भूसा मंगाएंगे । आश्वासन के बाद सभी लोग शांत हुए l 15 दिन बाद 03/09/2025 को पुनः ग्रामीणों की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मोहम्मदपुर सुल्तानपुर गौशाला पहुंचे तो देखा वही स्थिति बनी हुई है कोई भी सुधार नाममात्र नहीं है। ऊपर से एक गोवंश मृत पड़ा था व दूसरा गोवंश मृत अचेत स्थिति में था व कई गोवंश बीमार थे। स्थिति को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी ने हल्ला करना शुरू किया जबकि 1 जनवरी 2025 को गौशाला को शिफ्ट करने का आदेश था। 9 महीने बीत जाने के बाद भी गौशाला शिफ्ट नहीं हुआ। मौके पर खंड विकास अधिकारी पहुंचे और सचिव पर कार्रवाई की बात कही और सभी को शांत कराया पर एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद नंबजरंग दल के जिला सह मंत्री नविवेक कुमार आज मुख्य विकास अधिकारी से मिले पूर्ण घटना से अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!