*“मिशन शक्ति” के अंतर्गत महिला सुरक्षा हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट आरक्षियों ने निम्नलिखित गतिविधियाँ संचालित कीं:
*चौपाल का आयोजन-*
जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट आरक्षियों ने थाना क्षेत्र के 16 गांवों में चौपाल लगाकर 480 महिलाओं एवं युवतियों से संवाद स्थापित किया गया । घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी प्रदान की गई ।
*पीड़िताओं से संवाद-*
महिला अपराध से सम्बन्धित 03 पीड़ित महिलाओं से व्यक्तिगत भेंट कर उनकी काउन्सलिंग की गईं और उन्हें विधिसम्मत सहायता उपलब्ध कराई गई । संबंधित थानों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
*बीट सूचना संप्रेषण-*
गांव की महिलाओं से वार्ता कर वहां पर हो रही अवैध गतिविधियां जैसे अवैध शराब, गाँजा, चरस व अन्य मादक पदार्थो के बारे में जानकारी ली गयी । स्थानीय नागरिकों को पुलिस बीट नंबर, संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर, तथा महिला हेल्पलाइन (112, 1090, 1098) की जानकारी वितरित की गई।
*जन-जागरूकता कार्यक्रम-*
विद्यालयों, कॉलेजों एवं सामुदायिक केंद्रों में छात्राओं एवं महिलाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन का उपयोग एवं महिला अधिकारों पर विशेष जानकारी दी गई।
*एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई-*
महिला बीट आरक्षियों एवं पुलिस टीम द्वारा कुल 51 स्थानों पर चेकिंग की गई । 345 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर 288 व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई ।
*महत्वपूर्ण अपीलः-*
सोनभद्र पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।
*महिला हेल्प लाइनः1090*
*आपात कालीन सहायताः112*
*बाल संरक्षण हेल्पलाइः1098*
















Leave a Reply