गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“मंडी में सस्ती,मंडी के बाहर निकलते ही बढ़ जाते हैं तीन गुना भाव”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर) थोक से फुटकर मंडी में पहुंचने वाली सब्जियों के भाव एकाएक दो से तीन गुना बढ़ जाते हैं। अमहट मंडी में थोक में सब्जी खरीदने के बाद फुटकर दुकानदार शहर में ही अलग-अलग चौराहों पर तीन गुना रेट में बेच रहे हैं। थोक में बुधवार को 10-15 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर की बिक्री हुई। यहां से खरीदने के बाद फुटकर में दुकानदारों ने शहर के शाहगंज चौराहे पर टमाटर 35-40 रुपये प्रति किग्रा, दरियापुर तिराहे पर 32-35 रुपये और पयागीपुर में 40 रुपये प्रति किलो की दर से बेंचा जा रहा है।
शहर से सटे अमहट में सब्जी की थोक मंडी लगती है। किसान अपनी सब्जियों को लाकर आढ़ती के हाथों बेच देते हैं। यहां के आढ़ती बाहर से भी सब्जियों की खेप मंगवाकर थोक भाव में फुटकर व्यापारी को बेचते हैं। मंडी से फुटकर व्यापारी थोक भाव में सस्ती सब्जियां ले जाते हैं। सब्जियां फुटकर रेट में दो से तीन गुना अधिक दाम पर बेचते हैं। अमहट सब्जी मंडी के थोक व्यापारी मो. शमीम लइया ने बताया कि नासिक से आने वाला टमाटर थोक में 10-15 रुपये, बिहार से आने वाला हरा मिर्च 20-30 रुपये और इंदौर की हरी धनिया 40-50 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची जा रही है। यही नहीं, थोक भाव में आलू 10-14 रुपये और प्याज 10-12 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। उन्होंने बताया कि फुटकर दुकानदार दो से तीन गुना दाम पर सब्जियां बेच रहे हैं। यह रेट ग्रामीणांचल के बाजारों में और ज्यादा हो जाता है।
“सब्जियों की महंगाई ने बिगाड़ा बजट”
गृहिणी सुधा श्रीवास्तव कहती हैं कि सब्जियों की महंगाई ने बजट बिगाड़ दिया है। बाजार जाकर बहुत ही सोच समझकर काम चलाने भर की सब्जियां खरीदी जा रही हैं। ऐसे में सब्जियों के दाम कम होने तक बहुत सावधानी से रसोई चलाना पड़ेगा। कमलेश तिवारी कहती हैं कि अमहट मंडी, छोटी सब्जी मंडी और ठेले पर मिलने वाली सब्जियों में दो से तीन गुने का अंतर पाया जा रहा है। उन्होंने सुबह के समय बेंडिंग जोन को किसानों के लिए खोलने की जिला प्रशासन से मांग की है। बताया कि बेंडिंग जोन में किसानों को सब्जी बेचने का अवसर दिए जाने से उन्हें भी फायदा होगा। साथ ही सस्ती और ताजी सब्जियां लोगों के घरों तक पहुंच पाएंगी।
सब्जी-15 दिन पहले का फुटकर भाव-वर्तमान रेट
आलू-10-12-15-20
हरी धनिया-80-100-90-100
प्याज-15-20-20-25
टमाटर-50-60-30-40
भिंडी-25-30-25-30
करेला-20-25-30-40
कद्दू-15-20-10-15
परवल-30-40-60-80
लौकी-10-15-15-20
(नोट-सभी सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो में)
“मंडी में किसान बेच सकते हैं अपना उत्पाद”
अमहट मंडी में आने वाले किसान अपने उत्पाद की बिक्री स्वयं कर सकते हैं। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बाहर से जब सब्जियों की आवक अधिक होती है तो दाम घट जाते हैं। कम आपूर्ति होने पर रेट अधिक हो जाता है। – रवींद्र कुमार वर्मा, मंडी सचिव।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुरएफडी, उत्तर प्रदेश
















Leave a Reply