*थाना पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में फरार चल रहे 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,*
कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल(TVS अपाची) की गई बरामद-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-09.09.2025 को थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-180/2025, धारा-303(2), 317(2) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त आनंद कुमार भारती उर्फ मोनू पुत्र भज्जू राम, निवासी ग्राम पहराजपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, हाल निवासी N-2810 सेकंड प्लांट, हिंडाल्को कॉलोनी, रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल (TVS अपाची) बरामद कर, विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*
आनंद कुमार भारती उर्फ मोनू पुत्र भज्जू राम, निवासी ग्राम पहराजपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, हाल निवासी N-2810 सेकंड प्लांट, हिंडाल्को कॉलोनी, रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल (TVS अपाची) संख्या-UP64 AM0845 बरामद की गई है।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 शिवबदन राम, चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. का0 अजीत कुमार, चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र














Leave a Reply