त्योंदा पुलिस की संवेदनशील पहल – भटके युवक को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया
मानवीयता और सतर्कता का उदाहरण बनी विदिशा पुलिस
विदिशा जिला चीफ ब्यूरो संजीव शर्मा

विदिशा जिले की तहसील गंजबासौदा के समीप त्योंदा में दिनांक 02 सितम्बर 2025 को दोपहर लगभग 01 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम क्षेत्र में एक युवक अकेला और असहाय स्थिति में भटक रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता सिंह चौधरी एवं डायल 112 ड्यूटी में लगे आरक्षक महेन्द सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे और युवक को सुरक्षित थाने लेकर आए।
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना त्योंदा पुलिस ने एक सराहनीय और मानवीय कार्य कर समाज में पुलिस की संवेदनशील छवि को और मजबूत किया।

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम शिवम वर्मा (उम्र 25 वर्ष), निवासी निषादगंज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) बताया। बातचीत से ज्ञात हुआ कि वह मानसिक तनाव से जूझ रहा है। थाना त्योंदा पुलिस ने ग्राम चौकीदार व स्थानीय सहयोगियों एवं शिवन वर्मा के मोबाइल की मदद से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। मोबाइल नंबरों के माध्यम से जब परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत कराई गई तो बेटे/भाई को सुरक्षित देखकर उनके चेहरे पर खुशी और राहत के भाव साफ झलक उठे।
परिजनों के अनुसार बताया गया कि लगभग 01 माह पूर्व गोवा में नौकरी करने गया था, जहाँ से वापस लखनऊ लौटते समय रास्ते में भटक गया। कुछ ही समय बाद परिजन लखनऊ से त्योंदा थाने पहुँचे और विधिवत सुपुर्दगी पंचनामा तैयार कर युवक को उनके हवाले किया गया।
इस कार्य में निरीक्षक बबीता सिंह चौधरी, प्र.आर. भोगीराम मालवीय, आरक्षक अखिलेश शुक्ला, आरक्षक महेन्द्र, आरक्षक प्रवेश, आरक्षक अनिल एवं आरक्षक सतीश की विशेष भूमिका रही।
विदिशा पुलिस का यह मानवीय कदम न सिर्फ परिजनों के लिए बड़ी राहत बना, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ किया।

















Leave a Reply