Advertisement

सोनभद्र -चतरा से नगवां क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे दर्जनो हास्पिटल

चतरा से नगवां क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे दर्जनो हास्पिटल

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र नगवां विकास खण्ड का संपूर्ण इलाका इन दीनों व्यापक रूप से अवैध चिकित्सालयों से पटा हुआ है दलालों और बिचौलियों के चलते गरीब आदिवासी शोषण का शिकार हो रहे हैं झोलाछाप चिकित्सकों और क्लिनिको के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही इससे संचालकों का मन सातवें में आसमान पर है

सोनभद्र जनपद का नगवां विकास खण्ड आदिवासी बाहुल्य इलाका है यहां प्रत्येक गांव में लगभग जहां झोलाछाप चिकित्सक अपनी दुकानदारी चला रहे हैं वहीं दूसरी ओर यह साधारण रूप से भी बीमार लोगों को भारी भरकम जांच के नाम पर अपने मनपसंद अस्पतालों में भेज कर कमीशन ले रहे हैं खलियारी और वैनी बाजार के साथ साथ ग्रामीण के कई इलाकों में चिकित्सालय अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं उनके यहां उपचार के नाम पर मरीज का व्यापक तौर पर शोषण हो रहा है

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बार-बार यह दावा किया जा रहा है की जितने भी अबैध चिकित्सालय क्लीनिक पैथोलॉजी सेंटर जिले में संचालित हो रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन नगवां और चतरा क्षेत्र में इसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है खलियारी बाजार में कई हास्पिटल अवैध तरिके से संचालित हो रहे हैं

इसी तरह वैनी रामगढ़ में भी एक दर्जन से अधिक हास्पिटल पता नहीं किसके आशिर्वाद से फल फुल रहे हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!