Advertisement

सोनभद्र -आदिवासी वृद्ध डीएम कार्यालय पर करेगा आत्मदाह

आदिवासी वृद्ध डीएम कार्यालय पर करेगा आत्मदाह

 

सोनभद्र /विजय विनीत

सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव निवासी एक वृद्ध आदिवासी पुलिस दबंग वी चकबंदी विभाग के गठजोड़ से अजीज आकर डीएम कार्यालय पर आत्मदाह का ऐलान किया है उसका कहना है कुछ लोग जमीन लूट रहे हैं और इसी के गम म में हमारी पत्नी का स्वर्गवास हो गया वही संबंधित दरोगा का कहना है कि हम 6 माह से निर्माण नहीं होने दे रहे

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव निवासी रामधनी पनिका अनुसूचित जनजाति का वृद्ध व्यक्ति है रामधनी का कहना है कि गाजीपुर जनपद निवासी मूलचंद जायसवाल ने अपनी जमीन अरविंद व कलंदर पुत्रगण कैलाश को बेच दी है लेकिन यह दोनों दबंग मूलचंद की जमीन को छोड़कर पिछले सात आठ महीने से हमारे दो विश्वा जमीन पर कब्जा कर रहे हैं धीरे-धीरे पिलर बना लिया है कई बार चोपन पुलिस के पास चकबंदी विभाग के पास दौड़ते दौड़ते थक गया हूं पुलिस के पास जाता हूं तो पुलिस दूसरा जवाब देती है चकबंदी विभाग जाने पर चकबंदी विभाग के लोग गुमराह करते हैं जबकि वह जमीन सन 90 से हमारे नाम है इस आदिवासी वृद्ध का कहना है सलखन गांव चकबंदी में है अभी चकबंदी हो रही है लेकिन जबरिया हमारी कीमती जमीन पर दोनों दबंग जायसवाल कब्जा कर रहे हैं इस जमीन के गम में एक महीने पहले हमारी बुढ़िया की मौत हो गई है और मैं अकेला हूं निःसंतान होने से हमारी जमीन को लूटा जा रहा है इस लूट में चकबंदी विभाग और पुलिस का भी सहयोग दबंग को मिल रहा है ऐसी स्थिति में हम डी एम ऑफिस जाकर अपनी जान दे देंगे

उन्होंने बताया कि इस जमीन का मामला सिविल न्यायालय में भी विचाराधीन है वही इस संबंध में जब क्षेत्रीय दरोगा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रामधनी है लिखवा कर दें या जमीन उनके नाम है जब उनसे सवाल किया गया की क्या आपने कब्जा करने वाले से लिखवा कर लिया की है जमीन उनकी है तो दरोगा का कहना था कि उनका कहना है की जमीन हमारी है इस सवाल पर दरोगा की भूमिका भी काफी संबंधित प्रतीत हो रही है जो पीड़ित है उसे उसके जमीन का प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है और जो कब्जा कर रहा है उसकी मौखिक बात पर दरोगा को विश्वास है कि यह जमीन उसकी है

क्या रामधनी पनिका को इंसाफ मिल पाएगा फिलहाल इसका समुचित उत्तर किसी के पास नहीं है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!