*थाना रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-65/2025 धारा- 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त अमीरुद्दीन अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम टोड़ी थाना भगवानपुर भभुआ (कैमूर) बिहार उम्र करीब 30 वर्ष लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । उपरोक्त अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आज दिनांक-21.08.2025 को थाना रायपुर पुलिस व थाना पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुअरसोत बॉर्डर के पास से वांछित/फरार 25000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त अमीरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अमीरुद्दीन अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम टोड़ी थाना भगवानपुर भभुआ (कैमूर) बिहार उम्र करीब 30 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश प्रकाश पाण्डेय, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र ।
2.थानाध्यक्ष श्री रामदरश राम, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
3.व0उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
4.उ0नि0 उदयभान राव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
5.का0 अखिलेश कुमार, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
6.का0 ओमप्रकाश यादव, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र ।
















Leave a Reply