Advertisement

बड़वानी- गांव के विकास से मिलती है देश के विकास को एक नई गति – सांसद गजेंद्र पटेल ।

http://satyarath.com/

जिला बड़वानी
संवाददाता हेमन्त नागझिरिया
विधानसभा राजपुर

गांव के विकास से मिलती है देश के विकास को एक नई गति – सांसद गजेंद्र पटेल ।

बड़वानी – खरगौन – बडवानी लोकसभा सांसद लगातार अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर रहे है जिसमे सड़क , समुदायिक भवन , सीसी रोड , मांगलिक भवन के निर्माण कार्यो के भूमिपूजन किए जा चुके हैं । अब तक 5 वर्षो के कार्यकाल में ही संसदीय क्षेत्र में कुल 200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के स्वीकृत कराई जा कर विकास की नई इबारत लिखी है ।

सांसद गजेंद्र पटेल ने आज भी 7 करोड़ से अधिक राशि के कार्यों के भूमि पूजन किए जिसमे कोयडिया से बजट्टा सड़क , मंडवाड़ा के मुंडियापुरा से बांडीपुरा तक सड़क , 2 आजीविका भवन बजट्टा और उजवनी और राजपुर में अजजा भवन का भूमिपूजन किया ।

जनता को संबोधित करते हुए सांसद पटेल ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहते है प्रधानमंत्री आवास योजना , मुफ्त राशन योजना , आयुष्मान भारत योजना , उज्जवला योजना सहित अन्य कई ऐसी महत्वपूर्ण योजना लागू की जिसमे आम व्यक्ति की मूलभूत जिसमे रहने के लिए छत , दो वक्त की रोटी , बेहतर उपचार जैसी व्यवस्था बनाई ताकि पैसों के अभाव में परेशान न होना पड़े सांसद ने यह भी कहा की गांव के विकास से ही देश के विकास को गति मिलती है ।

कार्यक्रम में ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर अवास्या,तलवाड़ा डेब मण्डल अध्यक्ष कल्याण सोलंकी,राजपुर मण्डल अध्यक्ष कृष्णा धनगर,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश यादव सुरेंद्र गेहलोत यशवंत कानपुरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे जिन्होंने गांव को मिली सौगात को लेकर खुशी जाहिर करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद पटेल का आभार व्यक्त किया ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!