Advertisement

सोनभद्र – *थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा, 02 अभियुक्ता गिरफ्तार, आला-कत्ल बरामद-*

 

 

*थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा, 02 अभियुक्ता गिरफ्तार, आला-कत्ल बरामद-*

 

सोनभद्र ब्यूरो/संतेश्वर सिंह

मन580757830

*प्रकरण-* दिनांक 14.08.2025 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गिधिया में जहुरन खातून पत्नी स्व० सदीक निवासी गिधिया थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र 65 वर्ष की हत्या अज्ञात लोगों द्वारा की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतका की बड़ी बहू रोजा खातुन पत्नी वाहिद अली निवासी ग्राम गिधिया, थाना कोन जनपद सोनभद्र के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/25 धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग के अनावरण के क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका के चार पुत्र हैं, जो अलग अलग रहकर अपना अपना जीविकोपार्जन करते हैं, मृतका की तीसरी व चौथी बहू 1. शायरा खातून, 2. शबीना खातून जिनके पति बाहर रहते थे जिनकी गैर मौजूदगी में बहुओं के घर अन्य मर्दो का आना जाना रहता था जिसके कारण मृतका जो उनके घर के बगल में बने मकान में रहती थी। आपत्ति करती रहती थी तथा अपने पुत्रों से इस सम्बन्ध में शिकायत भी किया करती थी, जिससे शायरा खातून व शबीना खातून नाराज होकर मृतका जहुरन को लाठी-डण्डा से मारकर हत्या करके गांव के खेत में फेंक दिया गया था। जिसमें थाना कोन पुलिस द्वारा तत्परता पूवर्क कार्य करते हुए प्रकाश में आयी अभियुक्ता उपरोक्त के साथ उनके निशान देही पर आला कत्ल बरामद कर घटना का अनावरण किया गया।

आज दिनांक 15.08.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह मय फोर्स द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 185/25 चारा 103(1), 238 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तागण 1. शायरा खातून पत्नी फहमुद्रीन निवासी ग्राम गिधिया, थाना कोन जनपद सोनभद्र, 2. शबीना खातून पत्नी जफरुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम गिधिया, थाना कोन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशान देही पर आला कत्ल बरामद किया गया है। अभियुक्तागण को मय आला कत्ल के साथ मा0 न्यायालय प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण-*

1. शायरा खातून पत्नी फहमुद्रीन निवासी ग्राम निधिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष।

2. शबीना खातून पत्नी जफरुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम निधिया, थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

1 एक अदद लाठी, 2. एक अदद बांस का टुकड़ा, 3. एक अदद बड़ी खुर्पी मय लाठी में पेंच युक्त, 4. हत्या कारित करने के समय अभियुक्तागण का पहना हुआ सूट सलवार,

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1. प्र०नि० संजीव कुमार सिंह थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

1. उ०नि० शिव प्रकाश यादव चौकी प्रभारी चकरिया थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

3. हे०का० सुरेन्द्र चौहान थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

4. हे०का0 शान्तनु कुमार थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

5. हाकार शिव कुमार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

6. म0का0 शिखा कुमारी थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!