Advertisement

सोनभद्र-ग्राम पंचायत आरंगपानी में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनन्त कुमार

 

 

 

 

 

 

ग्राम पंचायत आरंगपानी में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

सोनभद्र-(आरंगपानी)म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से आदिवासी दिवस मनाया गया। जिसमें कई दर्जनों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और आदिवासी पारंपारिक वेशभूषा में कार्यक्रम संपन्न हुआ।गीत और संगीत के कलाकारों ने भी आदिवासी कला प्रस्तुत किया गया। जिसमें गोड़वाना स्वर लहरी अमर सिंह खरवार द्वारा स्वागत गीत पारंपारिक आदिवासी संस्कृति में प्रस्तुत किया गया।

उसके बाद भोला प्रसाद व्यास एवं राज देव सोनी द्वारा भी स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को समिति द्वारा अंग‌ वस्त्र देकर के सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक राजू गुप्ता ने सभी अतिथियों का बारी-बारी से स्वागत किया। और उन्हें अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया। कार्यक्रम मुख्य रूप से राजेंद्र लाल ग्राम प्रधान, हरिप्रसाद सलबंधी मंत्री जी, रामरति पोया, रामबाबू खंजर, रामपाल खरवार, भगवान दास गुप्ता, सीताराम आयाम, गनपत आयाम, रामजीत पठारी, छोटू खरवार, वंसलाल पनिका,‌‌ रामलखन सिंह गोड़, रामरतन आयाम, आदि दर्जनों लोग शामिल हुए कार्यक्रम संयोजक राजू गुप्ता जी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है उसी के परिपेक्ष में यहां पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें आदिवासी संस्कृति को बचा करके रखना है जिससे आने वाला कल मजबूत रहे, बच्चे पढ़ लिखकर के आगे बढ़े और समाज में अपनी पहचान बनाये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!