तिरंगा यात्रा को लेकर हुई बैठक
सोनभद्र वैनी/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम तिरंगा यात्रा एवं अन्य को लेकर एक आवश्यक बैठक गुरुवार को नगवां मंडल में वैनी स्थिति हनुमान मंदिर पर कि गयी जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पुर्व जिलाअध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया बैठक कि शुरुआत किया अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लक्षणदेव खरवार संचालन महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल ने किया इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व कि भांति इस वर्ष भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमो के माध्यम से देशभक्त के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश कि एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं वहीं ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने कहा कि 10 से लेकर 15 अगस्त तक के कार्यक्रम में तीरगां यात्रा,शहिद स्मारक कि साफ सफाई,वीर जवानों का स्वागत सहित अन्य कार्यक्रमो में नगवां मंडल कि सहभागिता बढ़-चढ़कर रहेंगी इस मौके पर मनोज जायसवाल,हिरेश दुबे, पन्नालाल, देवी सिंह,महेश पटेल, धीरेन्द्र, कृष्णराम दुबे, बेचनलाल,रमाकांत,रामकुवर सहित दर्जनों कि संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे















Leave a Reply