ग्राम सिराठा के शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों को साइकिल वितरण का कार्यक्रम
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पांढुर्ना – ग्राम सिराठा मे शासकीय हाई स्कूल में अध्यनरत कक्षा 9वी के पात्र छात्र-छात्राओं मध्य प्रदेश शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत साइकिल वितरित की गई ।यह योजना राज्य सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करने एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है । इस योजना से लाभान्वित छात्र-छात्राओ को दूर दराज के ग्रामीण अंचल से विद्यालय समय से पहुंचने में सुविधा होगी। जिससे उनकी विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थिति में वृद्धि होगी। कार्यक्रम के दौरान कुल 48 छात्र-छात्राओं को निशुल के साइकिल वितरण की गई।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री मा. श्री कमलेश राठौर

,श्री भोजराज डोंगरे महामंत्री,जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडाम ,सरपंच श्रीमती सुलोचना इवनाती ,महेश लोनकर विवेक उसके,गौरी पहाड़े राम कृष्णा हुनकर राजकुमार उइके एवं वसंता तुमडाम प्रभारी प्राचार्य रुपेश पाटिल वरिष्ठ अध्यापक शशिकांत बोकडे व्याख्याता कैलाश कवडेती थी साइकिल वितरण प्रभारी सहित समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित था छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने योग्य था। अभिभावकों ने भी शासन की इस पहल की सराहना की , विद्यालय परिवार ने मध्यप्रदेश शासन एवं जिला शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।


















Leave a Reply