*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा भगवान हनुमान जी की मूर्ति खण्डित करने व मन्दिर से घण्टी चोरी करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के निकट पर्वेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 29.07.2025 को वादी सुदरशन लाल निवासी अम्बेडकर नगर चौराहा वार्ड नं0 11 थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिव मंदिर में से हनुमान जी की मुर्ति को खण्डित कर देने व मुर्ति के बगल में लगा पोस्टर को फाड़ देना व अज्ञात चोर द्वारा घण्टी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 776/2025 धारा 298, 305(घ) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है, तथा आज दिनांक 30.07.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी करने वाले अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ बिहारी पुत्र स्व0 दिनेश साहनी निवासी अम्बेडकरनगर कस्बा राबर्ट्सगंज थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष के कब्जे से मंदिर से चोरी गये घण्टी के साथ गिरफ्तार कर, विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-*
1. अशोक कुमार उर्फ बिहारी पुत्र स्व0 दिनेश साहनी निवासी अम्बेडकरनगर कस्बा रा0गंज थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष ।
*बरामद मालः-*
मंदिर से चोरी गये घण्टी
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 विनोद कुमार यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2. का0 रामसिंह यादव चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3. का0 राजेश कुमार चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।


















Leave a Reply