Advertisement

सोनभद्र -*थाना मांची व रायपुर पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई*

 

 

*थाना मांची व रायपुर पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई*

 अभियुक्त के नाम दर्ज 01 अदद कार (अनुमानित कीमत 03 लाख 25 हजार रुपये) को किया गया कुर्क

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध 14(1) की कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन में थाना रायपुर व थाना मांची पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 128/2024 धारा- 3(1) गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त देवाजीत यादव पुत्र राममूरत यादव निवासी ग्राम डुमर कोन थाना अधौरा जिला कैमुर भभुआ बिहार उम्र लगभग 32 वर्ष द्वारा अवैध धन से अर्जित एक अदद कार संख्या UP64AU6597 (कीमत लगभग 03 लाख 25 हजार रुपये) को श्रीमान जिलाधिकारी जनपद सोनभद्र द्वारा पारित आदेश के अनुपालन मे उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत नियमानुसार कुर्क किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!