Advertisement

सोनभद्र -शिवशक्ति महिला मंडल ने किया जलाभिषेक

शिवशक्ति महिला मंडल ने किया जलाभिषेक

-लगातार अठारहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

– हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर

– तियरा ब्रह्मबाबा तालाब से महिलाओं ने कलश में लिया जल

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

 

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा सावन के तीसरे सोमवार को तियरा ब्रह्मबाबा तालाब से कलश में जल लेकर रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया।इसके अलावा लगातार अठारहवें दिन सोमवार को भी रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के अठारहवें दिन सोमवार को तियरा ब्रह्मबाबा तालाब से शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा कलश मैं जल भरकर रामगढ़ कसारी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। कलश में जल लेकर शिवशक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल के नेतृत्व में प्रियंका गुप्ता, सारिका गुप्ता, पिंकी केसरी, राधिका केसरी, किरन केसरी, रेखा मोदनवाल, अंजना केसरी, रूबी केसरी, गीता केशरी, शिल्पी केसरी, सुनीता सिंह, रंभा केसरी, संध्या केसरी, प्रिया पटवा, विनीता मोदनवाल, लक्ष्मी गुप्ता, रेनू गुप्ता, नेहा गुप्ता, परमेश्वरी देवी, चंद्रावती देवी, प्रिया, रिया, चंद्रकला उमर वैश्य, माधुरी, मीरा देवी, सुजाता केसरी, सीता केसरी, किरण केसरी, सरिता चंद्रवंशी, अनु केसरी, अनीता केसरी, शिवकुमारी केसरी, विमला देवी, प्रभा देवी, सीता अग्रवाल, कमलावती देवी, करुणा सिंह, प्रतिभा केसरी, विमला केसरी, पूनम गुप्ता, पूजा मोदनवाल, मधुबाला उमर वैश्य, रूपा उमर वैश्य, लीलावती देवी, राधा ओझा, छाया देवी, रंजीता देवी, सुजाता केसरी, रिंकी गुप्ता, कल्पना गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, गुड़िया वर्मा, पूजा केसरी, जानकी केसरी, सरोज कौर, अनुराधा कुमारी, श्याम कुमारी पाठक ने जलाभिषेक किया। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, कालो देवी, संध्या कुमारी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। सावन के तीसरे सोमवार को शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल के नेतृत्व में जलाभिषेक किया गया। आरती पूजन में इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज व शेषनाथ मिश्रा महाराज, राजकिशोर महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!