Advertisement

सोनभद्र -26 जुलाई का दिन देशवासियों के लिए गौरव का प्रतीक – अभय पटेल

26 जुलाई का दिन देशवासियों के लिए गौरव का प्रतीक – अभय पटेल

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। आज 26 जुलाई के दिन कारगिल विजय दिवस के अवसर पर युवा रालोद के प्रदेश सचिव अभय सिंह पटेल ने कारगिल के युद्ध में शहीद हुए सभी जवानों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मुख दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री पटेल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के ही दिन पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के शौर्य के सामने घुटने टेके थे और भारत विजयी हुआ था। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है। यह दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के ऐतिहासिक गौरव, साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट गाथा का प्रतीक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!