Advertisement

सोनभद्र-बी एस ए का मान्यता विहीन स्कूलों पर चला डंडा 6 विद्यालयों में जड़ा ताला

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बी एस ए का मान्यता विहीन स्कूलों पर चला डंडा 6 विद्यालयों में जड़ा ताला

 

म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों के छात्रों पर संकट

सोनभद्र-म्योरपुर स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में मान्यता विहीन स्कूलों की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्थलीय जांच किया और कोई कागजात ना मिलने और दिखाने पर ताला जड़ दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि किरबिल ग्राम पंचायत स्थित डिजीजेट पब्लिक स्कूल, आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला स्थित, आंचल शिक्षण संस्थान देवरी स्थित, एन डी पब्लिक स्कूल, देवी शरण इंटर मीडियट कॉलेज बरवाटोला, आर एस पी सी प्राइमरी स्कूल खोखरी महुआ आदि स्कूल बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। बी एस ए ने बताया कि जांच के बाद स्कूल संचालकों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा। दूसरी तरफ स्कूलों में ताला लगने से हजारों छात्रों के शिक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हो उठे हैं। मांग उठाई है कि छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!