नशा नाश की जड़, नशे से दूरी, है जरूरी: थाना प्रभारी वर्मा
सोयत पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कँवराखेड़ी विद्यालय में नशे के विरुद्ध आयोजित की कार्यशाला
सत्यार्थ न्यूज लाइफ
सोयत कला नगर से मनोज कुमार माली

सोयतकलां नगर में नशे से दूरी, है जरूरी अभियान के तहत थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा उप निरीक्षक श्रवण सिंह भाटी के द्वारा एव आरक्षक संदीप दांगी, आरक्षक शिव सिंह दांगी एव आरक्षक राकेश राठौर के निर्देशन में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर कँवराखेड़ी विद्यालय में नशे के विरुद्ध एवं जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गयी।
थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है नशा करने वाले का स्वयं का शरीर एवं परिवार के साथ समाज में इज्जत सम्मान सब चला जाता है इसलिए जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए इस बात का विशेष रूप से विद्यार्थी ध्यान रखें उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि अपने गली मोहल्ले घर आसपास आपने नशा करने वाले को देखे होंगे आप उनकी हालत देखकर सीख ले।
विद्यालय में छात्र-छात्राएं शिक्षक उपस्थित रहे एवं उक्त जानकारी प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश राठौर ने दी



















Leave a Reply