गांव मोड़ी में सुसनेर रोड पर ग्रामीणों ने शुरू किया बाबा रामदेवजी का भंडारा
सत्यार्थ न्यूज़
सोयत कला से मनोज कुमार माली

सुसनेर नगर में मंदसौर भोपाल नेशनल हाईवे 752 जी पर स्थित ग्राम मोडी में सोमवार को एकादशी के अवसर पर समीपस्थ ग्राम पंचायत मोड़ी में सुसनेर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप सरपंच घनश्याम बंसिया द्वारा ध्वजारोहण कर बाबा रामदेवजी का विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। उक्त भंडारे में श्रावण मास में कांवड़ियों एवं बाबा रामदेवजी के यहां जाने वाले यात्रियों हेतु चाय नाश्ता एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। भंडारे का आयोजन भादवा की बीज तक किया जाएगा।

















Leave a Reply