Advertisement

कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने का लिया निर्णय, नगर निकायों में होगी कांग्रेस की जीत

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने का लिया निर्णय, नगर निकायों में होगी कांग्रेस की जीत

बजरी लीज फ्री की जाए_रामलाल जाट

 

9 जुलाई को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का कार्यकाल पूर्ण होने एवं प्रदेश कांग्रेस के आदेश अनुसार सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की जानी है। इसी संदर्भ में 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का अभिनंदन समारोह और संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत से पूर्व आए हुए अतिथियों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का आए हुए अतिथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा माला और साफा बंधवाकर अभिनंदन किया गया। शुभकामनाएं दी गई।
कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने हेतु जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों ने संबोधित करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की बात कही।


पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। और कहा कि भीलवाड़ा जिले के नगर निकायों में कांग्रेस की जीत होगी। पार्टी को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई वादे किए जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। भाजपा शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की बात करने के बजाय धर्म की राजनीति करती है।

कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रशांत बैरवा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर हर गांव में बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ,पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट, जिला प्रभारी प्रशांत बेरवा, मधु जाजू, मंजू पोखरना, हगामी लाल मेवाड़ा, सुरेंद्र पारीक, राजेश चौधरी, नरेंद्र रेगर, अनिल डांगी, कैलाश व्यास, धर्मेंद्र पारीक, सभी विधानसभा प्रभारियों ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने हेतु संबोधित किया।


पत्रकारों द्वारा बजरी दोहन को लेकर पूछे गए सवाल में पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि एक दो को छोड़कर अधिकांश विधायक बजरी के खेल में लिप्त हैं। बजरी लीज फ्री की जानी चाहिए। बजरी से जो राजस्व आय हो रही है उससे अधिक खर्च खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा बजरी रोकने पर हो रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक द्वारा बजरी रोकने की कार्रवाई की सराहना की।लेकिन उन्होंने कहा निचले स्तर के कर्मचारी दबाव में काम करने से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।
जिला प्रभारी प्रशांत बैरवा वाले प्रेस वार्ता में बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संगठन को मजबूत करने के लिए शीघ्र कार्यकारीणियो का गठन किया जाएगा। आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल होगी।
अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष योगेश कुमार सोनी द्वारा जिला सेवादल कार्य करने का गठन कर नियुक्ति पत्र सौंपे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!