Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह,देखें नव मनोनीत कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-सवांददाता ब्यूरो चीफ

स्थानीय मालू भवन में केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीत‌ श्रीजी साध्वी डॉक्टर परम प्रभा जी के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल श्री डूंगरगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम की शुरुआत में नव मनोनीत अध्यक्षा मंजू बोथरा को मंडल की संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा ने पद व कर्तव्य की शपथ दिलाई। इसके पश्चात झिणकार देवी बोथरा ने समस्त नव मनोनीत पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा ने नवनिर्वाचित मंडल को मार्गदर्शन देते हुए कहा की महिलाएँ आजकल हर क्षेत्र में आगे है, लेकिन आध्यात्मिक और नैतिक जिम्मेदारियां भी उतनी ही आवश्यक हैं। मंडल की बहनें संघ और राष्ट्र की सेवा में आत्मकल्याण की भावना से जुटें।” साध्वी श्री जी ने महिला मंडल को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी एक जुट होकर कार्य करे और पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करें। नवअध्यक्षा मंजू बोथरा ने अपने संकल्प भाषण में कहा कि मंडल सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ आध्यात्मिक गतिविधियों को भी प्राथमिकता देगा तथा केंद्रीय संस्था के निर्देशों की पूर्ण पालना की जाएगी। कार्यक्रम में साध्वी कमलविभा,संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा,सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया,श्री ओसवाल पंचायत की ओर से मनीष पटावरी तेयुप प्रतिनिधि सुमित बरड़िया ने विचार व्यक्त किए। कांता बरड़िया ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया,संचालन मोनिका छाजेड़ ने किया और अंत में महिला मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने आभार जताया। इस दौरान अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख,श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, अशोक बैद, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, सह संयोजिका काव्या सिंघी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!