Advertisement

लायंस क्लब विदिशा द्वारा लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस के जन्मदिवस के अवसर पर स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

लायंस क्लब विदिशा द्वारा लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस के जन्मदिवस के अवसर पर स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत लायंस क्लब विदिशा द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में काफी काम किया जा रहा है। जब भी वृक्षारोपण की बात आती है तो सभी की निगाहें लायंस क्लब विदिशा की ओर लग जाती है।
लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि क्लब ने पिछले वर्ष भी 3500 हजार पौधे स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में लगा करके एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। जिसके लिए वरिष्ठ लायंस पदाधिकारीयों द्वारा उसे पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया था। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण प्रभारी, स्कूल डायरेक्टर, एमजेएफ लायन योगेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में शहर में अलग-अलग स्थान के अलावा बाहर भी वृक्षारोपण कार्य जारी है।
एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस के जन्मदिवस के अवसर पर उनके कर कमलों से वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

क्लब पर्यावरण प्रभारी एमजेएफ लायन योगेंद्र राणा जी के नेतृत्व में क्लब के सभी पदाधिकारीयों ने विभिन्न प्रकार के वृक्षों का पौधारोपण कार्य स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल परिसर में किया गया। लायंस क्लब अध्यक्ष एवं सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर एमजेएफ लायन इंजी.अजय साहू, पूर्व अध्यक्ष एवं महाराणा प्रताप कॉलेज डायरेक्टर लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, सचिव लायन अभय राज पचौरी, कोषाध्यक्ष एवं लालजी राम मेमोरियल स्कूल के संचालक लायन शाश्वत शर्मा, एएसआई एवं पूर्व अध्यक्ष समाज लायन संजय अहिरवार,राष्ट्रीय कवि एवं प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम लायन सत्येंद्र धाकड़, लायन के सी प्रजापति रेलवे, ज्वेलर्स संचालक लायन सचिन सोनी, श्रीराम कंपनी ब्रांच मैनेजर लायन घनश्याम स्वर्णकार, लायन प्रीतम सिंह राय,स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर लायन मीनल राणा, स्कूल डायरेक्टर करण राणा, स्कूल प्राचार्य विनय अग्रवाल, आदि लायंस पदाधिकारीयों एवं स्कूल स्टाफ द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए गए। जिसमें शहतूत, आम ,नीम, जामुन, बेल, पीपल, आदि प्रमुख थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!