Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगा किया मधुसूदनगढ़।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगा किया मधुसूदनगढ़।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मण्डल मधुसूदनगढ़ के सांवलिया गार्डन मे सामूहिक योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया,,

कार्यक्रम में योगा आचार्य रिटायर्ड शिक्षक अर्जुन गिरि जी के द्वारा योगा के विभिन्न स्टेप करवाए गए साथ ही योगा अभ्यास करने से शरीर को रोगों लड़ने की क्षमता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार उदय सिंह जाटव, नगर परिषद सीएमओ बीरेंद्र चक्रवर्ती, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप साहू, नगर परिषद अध्यक्ष श्याम लाल अहिरवार, विधायक प्रतिनिधि बृजेश बंसल, शिवराज यादव, राजू लोगरिया, किसानमोर्चा सत्यपाल सिंह चौहान,

युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव यादव, नरेंद्र जोशी, हीरा सिलावट, दीपक अग्रवाल जी, सूरज गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष शिवराज जी, भारत सिंह बघेल, पवन जोशी जी, बंटी नामदेव जी कार्यक्रम के प्रभारी सुनीत जी, सह प्रभारी कमलेश जी, टिंकू प्रजापति जी सहित बड़ी संख्या में लोग योगा कार्यक्रम में शामिल हुए,, इस मौके पर योगा आचार्य ने योग के महत्व को बताते हुए सभी को स्वास्थ्य रहने के लिए नियमित योग करने की अपील की इस अवसर पर सैकड़ों गणमान्य नागरिकों उपस्थित थे। स्वस्थ जीवन, शांत मन एवं निरोगी शरीर के लिए योग को दिनचर्या का अटूट हिस्सा बनाएं…

आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!