Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ्य तन और मन के लिए सभी ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ्य तन और मन के लिए सभी ने किया “स्वस्थ जीवन का आधार है योग”

आगर मालवा
सत्यार्थ न्यूज़ लाइव
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान


आगर मालवा 21 जून। 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय नई कृषि उपज मंडी आगर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एक साथ सभी ने मिलकर योग गुरुओं के मार्गदर्शन में योग की क्रिया दोहराई तथा योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन कर किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य” थीम पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशाखापटनम कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया तथा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन को भी सुना गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री मधु गहलोत रहे, उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार होता है, स्वस्थ जीवन, शांत मन एवं निरोगी शरीर के लिए नियमित योग करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने योग दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आवाह्न किया। जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने कहा कि निरोग एवं स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अटूट हिस्सा बनाएं। योग को अपनाए तथा अन्य को भी प्रतिदिन योग के लिए प्रेरित करे।

योग के विभिन्न आसनों का हुआ अभ्यास
सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी ने श्रुति जैन, छवि मित्तल, वंदना उमठ के मार्गदर्शन में योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम, और ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। मुख्य रूप से ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटिचक्रासन, दण्डासन, वज्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन किए। आसनों के बाद कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, आदि प्राणायाम किए।
इनकी रही उपस्थिति


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, जिला पंचायत आगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल मकवाना, जनपद उपाध्यक्ष हरिनारायण यादव, काशीराम, योग समिति उपाध्यक्ष हरिनारायण यादव, योगाचार्य हरीश श्रीवास्तव, रामचंद्र बंदरवाल, एसडीम श्री मिलिंद ढोके, जिला क्रीड़ा अधिकारी कमल राठौर, जिला योग प्रभारी चैतन्य कुमार गवली, प्रेमचंद यादव, नरेंद्र झाला, ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, कैलाश काका सहित जनप्रतिनिधिगण, शासकीय सेवक, गणमान्य नागरिको, विद्यार्थियों शिक्षक शिक्षिकाओं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन चौहान और महेश शर्मा ने किया। आभार नोडल अधिकारी शिवनारायण भिलाला ने माना ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!