सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
क्या आपको मीठा खाना पसंद है? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। अक्सर हम डॉक्टर की सलाह को हल्के में ले लेते हैं लेकिन जब बात लिवर की आती है तो लापरवाही भारी पड़ सकती है। जी हां चीनी न सिर्फ हमारे डाइजेशन के लिए बुरी है बल्कि लिवर को भी चुपचाप नुकसान पहुंचाने का काम करती है। आइए जानें।
HighLights
1.लिवर को हेल्दी रखने के लिए शुगर का इनटेक कम करना जरूरी है।
2.चीनी कई तरह से आपके लिवर के लिए दुश्मन साबित होती है।
3.डॉक्टर की सलाह मानकर आप लिवर को नुकसान से बचा सकते हैं।
क्या आपके दिन की शुरुआत चाय या कॉफी में ढेर सारी चीनी से होती है या दिन भर में आप मीठे स्नैक्स के बिना नहीं रह पाते? अगर आपका जवाब ‘हां’ है,तो जरा रुकिए क्योंकि जिस मीठे को आप बेफिक्र होकर खा रहे हैं,वह धीरे-धीरे आपके शरीर के सबसे मेहनती अंग यानी लिवर को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है। अक्सर हम डॉक्टर की सलाह को एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देते हैं लेकिन जब बात लिवर की आती है,तो यह लापरवाही आपके भविष्य के लिए बेहद भारी पड़ सकती है। आइए हार्वड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी से जानते हैं। वो 3 चौंकाने वाले कारण जिनकी वजह से चीनी आपके लिवर की सबसे बड़ी दुश्मन बन रही है।
हाई शुगर इनटेक
आप जो चीनी खाते हैं,उसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज दोनों होते हैं। जहां ग्लूकोज शरीर की हर कोशिका इस्तेमाल कर सकती है, वहीं फ्रुक्टोज का सारा बोझ आपके लिवर पर पड़ता है। सोचिए, एक बड़ा चम्मच चीनी में लगभग 50% फ्रुक्टोज होता है। जब आप बहुत ज्यादा चीनी खाते हैं,तो लिवर को इस एक्स्ट्रा फ्रुक्टोज को प्रोसेस करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ता है। यह फ्रुक्टोज लिवर में सीधे फैट में बदल जाता है।
सूजन की वजह
क्या आपको पता है कि ज्यादा चीनी खाने से आपके शरीर में सूजन बढ़ सकती है? जी हां, जब आप लगातार चीनी खाते हैं,तो यह शरीर में एक तरह का तनाव पैदा करती है। यह स्ट्रेस लिवर सेल्स में सूजन को बढ़ावा देता है। यह सूजन ठीक वैसी ही है,जैसे आपके शरीर में कहीं चोट लगने पर होती है,लेकिन लिवर के अंदर यह सूजन लगातार चलती रहती है, जिससे लिवर की कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं। लंबे समय तक रहने वाली यह सूजन,लिवर को कमजोर बनाती है और उसे अपने जरूरी काम करने से रोकती है।
जरूरत से ज्यादा शुगर
हम में से कई लोग दिनभर में कई बार चीनी का सेवन करते हैं- सुबह की चाय,बिस्किट,कोल्ड ड्रिंक, मिठाई पैकेज्ड जूस और न जाने क्या-क्या! लिवर को हर बार इस चीनी को प्रोसेस करना पड़ता है,जिसके कारण उसे कभी आराम करने का मौका ही नहीं मिलता। जब लिवर लगातार चीनी को पचाने में लगा रहता है, तो उस पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। यह ठीक वैसे ही है,जैसे आप किसी मशीन को लगातार चलाते रहें और उसे कभी बंद न करें। आखिरकार, वह मशीन खराब हो जाएगी। ठीक इसी तरह, लगातार चीनी का सेवन लिवर को थका देता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता घटने लगती है और वह बीमारियों का शिकार हो जाता है।


















Leave a Reply