Advertisement

सोनभद्र -ईद-उल-अजहा की सकुशल सम्पन्न हुई नमाज, एक दूसरे को गले लगकर दी मुबारकबाद

ईद-उल-अजहा की सकुशल सम्पन्न हुई नमाज, एक दूसरे को गले लगकर दी मुबारकबाद

 

 

 सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

 

सोनभद्र जिले में बकरीद के त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थानों की पुलिस अपने – अपने क्षेत्रो में भ्रमणशील रही। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का निरीक्षण करते हुए सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनभद्र नगर स्थित ईदगाह पर उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद में बकरीद के त्यौहार पर चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। वही पुलिस अधीक्षक ने नमाज अदा करने वाले बंधुओं को हार्दिक बधाई दी।

 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा ईद – उल – अजहा त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने व जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से सदर कोतवाली, ओबरा व थाना चोपन में भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, ईदगाहों व मस्जिदों आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का निरीक्षण किया गया।

 

वही जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जनपद में बकरीद पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए मुस्लिम वर्ग के लोगों द्वारा मस्जिदों और ईदगाहों में ही नमाज अदा की गयी ।

 

जनपद के समस्त अधिकारीगण त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील है। जनपदीय सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब आदि) पर 24*7 घंटे सतर्क नजर रखी जा रही है। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!