Advertisement

सोनभद्र -थाना पन्नूगंज व रायपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध को गई कुर्क की कार्यवाही

 

 

थाना पन्नूगंज व रायपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध को गई कुर्क की कार्यवाही

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757930

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन/नेतृत्व में चलाये जा रहे सम्पत्ति जब्तीकरण अभियान के क्रम में, धारा 14(1) गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 155/2024 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त द्वारा अपराध कारित कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को श्रीमान् जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा पारित आदेश के क्रम में अभियुक्त राजा अली पुत्र तैय्यब अली निवासी ग्राम सेमरिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र , की अर्जित महिन्द्रा पीकप वाहन संख्या UP64BT4889 (अनुमानित कीमत 02 लाख 50 हजार रुपये) को दिनांक 04.06.2025 को थाना पन्नूगंज पुलिस व थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

जब्त की गयी सम्पत्ति का विवरण-

राजा अली पुत्र तैय्यब अली उपरोक्त से जब्त की गयी महिन्द्रा पीकप वाहन संख्या UP64BT4889(अनुमानित कीमत 02 लाख 50 हजार रूपये)

 

जब्तीकरण करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.प्र0 नि0 दिनेश प्रकाश पाण्डेय थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

2.थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

3.व0उ0नि0 प्रेमशंकर मिश्र थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

4.का0 रामजीत बिन्द थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!