जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन माडलिंग इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण
नगवां ब्लॉक के नंदना में पुहूंचे डीएम, कार्य जल्द पूर्ण कराने के दिए निर्देश,
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत नंदना में निर्माणाधीन मॉडलिंग इंटर कॉलेज का जिलाधिकारी सोनभद्र बीएन सिंह ने किया निरीक्षण धीमी गति निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी संबंधित को जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने के दिए सख्त हिदायत जुलाई माह से शुरू होने वाला है पठन पाठन का कार्य एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।
बताते चलें कि नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत नंदना में माडलिंग इंटर कॉलेज का शिलान्यास बसपा सरकार में किया गया था उसके बाद सपा सरकार में उस पर किसी का ध्यान नहीं गया उस के बाद फिर बीजेपी की सरकार चलने लगी बीजेपी की लगभग आठ साल के सरकार चलने के बाद से उपेक्षा का दंश झेल रहे माडलिंग इंटर कॉलेज में आज जिलाधिकारी सोनभद्र बी एन सिंह ने निरक्षण किया और संबंधित को जल्द से कार्य पूर्ण कराने की कड़ी हिदायत दी।
जिलाधिकारी के निरीक्षण से उच्च शिक्षा के लिए भटक रहे छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा मिलने की उम्मीद जगी है जिससे क्षेत्र अभिभावकों सहित ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है।
जिलाधिकारी सोनभद्र ने ग्राम पंचायत नंदना में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण भी किया
जिलाधिकारी ने बीडीओ नगवां को बाउंड्री में मिट्टी डलवाने को कहां कालेज की रंगाई पुताई का भी कार्य दो तीन दिन में पूर्ण करने को कहा।
जिलाधिकारी के साथ सीडीओ जागृति अवस्थी , वीडीओ नगवां पंचायत सचिव आदि अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।















Leave a Reply