Advertisement

सोनभद्र -*मां के नाम एक पेड़ के तहत अमृत सरोवर बांध सिकरवार पर हुआ पौधारोपण*

*मां के नाम एक पेड़ के तहत अमृत सरोवर बांध सिकरवार पर हुआ पौधारोपण*

 

*चौकी प्रभारी सरई गढ़ राहुल पांडेय व पंचायत सचिव सुजीत कुमार सिंह ने लगाया पौधा*

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार में अमृत सरोवर बांध पर आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां के नाम एक पेड़ के तहत चौकी प्रभारी सरई गढ़ राहुल पांडेय, पंचायत सचिव सुजीत कुमार सिंह, रोजगार सेवक रोहित सिंह ने एक एक पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने कहा कि बृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही मत्वपूर्ण है हम इन्ही के द्वारा खुली हवा में सांस लेते है पेड़ लगाना जितना मत्वपूर्ण है उससे कही अधिक पेड़ की सुरक्षा करना उसको पानी देना उसको बचाना तब जाकर पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ की योजना सफल होगी।

पंचायत सचिव सुजीत कुमार सिंह ने पेड़ लगाने के साथ पेड़ की सुरक्षा पर विशेष बल दिया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत नंदना के अमृत सरोवर बांध पर भी विश्व पर्यावरण दिवस पर मां के नाम एक पेड़ के तहत पंचायत सचिव सुजीत कुमार सिंह और प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह ने पेड़ लगाया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। और ग्रामीणों ने भी पेड़ बचाते का संकल्प लिया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!