Advertisement

सोनभद्र -पिंडरा अधिवक्ता संघ द्वारा कार्य बहिष्कार का पूर्ण समर्थन –राकेश शरण मिश्र

पिंडरा अधिवक्ता संघ द्वारा कार्य बहिष्कार का पूर्ण समर्थन –राकेश शरण मिश्र

 

*समस्या के शीघ्र समाधान हेतु संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र*

 

(बैनामा के बाद खारिज दाखिल में चार से पांच माह लगने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश)

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। पिंडरा तहसील में बैनामा के बाद खारिज दाखिल होने में लग रहे कई माह के समय को लेकर पिंडरा तहसील के अधिवक्ता द्वारा मंगलवार से किए जा रहे कार्य बहिष्कार का संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने पूर्ण समर्थन किया है। साथ ही उन्होने समस्या के बाबत प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर आमजन की इस समस्या का तत्काल समाधान करने का अनुरोध किया है। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि पिंडरा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण बैनामा से लेकर खारिज दाखिल तक अधिवक्ताओं और वादकारियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो काम बैनामा के बाद अधिकतम 45 दिनों में होना चाहिए उसे पूरा होने में 120 से 150 दिन लग जा रहे हैं जिसमे लेखपाल कानूनगो एवम सबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही है। श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री से अपने पत्र में मांग की है कि आम जन के कार्य के प्रति घोर लापरवाही करने वाले जिम्मेदार पदों पर बैठे कर्मचारियों एवम अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का कष्ट करे एवम ईमानदार और कर्मठ कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती करे जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को राहत मिल सके।अन्यथा पिंडरा तहसील के अधिवक्ताओं का आंदोलन प्रदेश व्यापी आंदोलन बनने से रोकना मुश्किल होगा और जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!