Advertisement

सोनभद्र -महुली रेलवे स्टेशन के समीप एक पुरुष का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई

महुली रेलवे स्टेशन के समीप एक पुरुष का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई

 

 

 

महुली सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)

 

विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली रेलवे स्टेशन के समीप एक पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कई दिनों से सड़े सर आधी उतरी पैट खुली और गले में गमछा लपटा हुआ था।

खबर फैलते ही ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने वाकिये की सूचना विंढमगंज पुलिस को दी ।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विंढमगंज शेषनाथ पाल ने घटनास्थल का मुआयना किया जिसके तहत मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान जगदीश बियार उम्र लगभग 55 वर्ष, पुत्र रामप्रसाद ग्राम निवासी महुली के रूप में की तथा शव को अपने कब्जे में लेकर उपस्थित लोगों की मौजूदगी में पंचनामा कराकर अंत्यपरीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा।

इस मामले में थानाध्यक्ष विंढमगंज ने बताया कि मृतक एक अकेला व मजदूर किस्म का व्यक्ति था जिसका गांव में किसी से किसी प्रकार की कोई गिला शिकवा नही था। मृतक की तीन पत्नियां थी जो पूर्व में ही छोड़ कर चली गई थी।बाकी जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का एक बेटा बेंगलुरु में रह कर काम करता था जिसकी पत्नी घर पर रहती थी।मृतक आर्थिक तंगी के कारण होटलों ,घरों में काम कर अपना गुजारा करता था। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक तौर पर भी असहज था।मानसिक तौर पे कमजोर होने के कारण कई दिनों घर से बाहर रहता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!