Advertisement

सोनभद्र -तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली एक युवक की जान, दो की हालत गंभीर

तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली एक युवक की जान, दो की हालत गंभीर

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

 

 

सोनभद्र दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक (चेचिस वाहन) चालक वाहन समेत फरार हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगवां गांव निवासी तीन युवक – भानु प्रताप सिंह (28) पुत्र सीताराम सिंह, हरिकिशुन (30) पुत्र रामवृक्ष, और भीम सिंह (27) पुत्र शिवशंकर, सभी एक ही बाइक पर सवार होकर हाथीनाला से दुद्धी में एक बारात से लौट रहे थे। जैसे ही वे बिडर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक चेचिस वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को जानकारी दी और 108 एम्बुलेंस के जरिये तीनों घायलों को सीएचसी दुद्धी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने हरिकिशुन (30) को मृत घोषित कर दिया, जबकि भानु प्रताप की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं तीसरे घायल भीम सिंह खरवार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सीएचसी पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने गांव के पड़ोसी जोगेंद्र की बारात में बेल्हथी गए थे और वापसी के दौरान यह भीषण हादसा हो गया।

 

इस दर्दनाक हादसे से गांव और परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। मामले की तहकीकात जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!