थाना अनपरा पुलिस द्वारा फरार चल रहे 02 नफर वारण्टी अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय सीजेएसडी/एसीजेएम सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम में अपराध संख्या-608/2009 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 02 नफर वारण्टी अभियुक्तगण मोहम्मद लाले पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी ग्राम अकौड़ी थाना जियावान जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश व अभियुक्त मोहम्मद सलीम पुत्र साकिर अली निवासी उमरहर थाना जियावान जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम-
01. उ0नि0 सच्चितानंद दास थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 संजय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 फिरोज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 सुनील यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।














Leave a Reply