Advertisement

सोनभद्र-महिला की हत्या का सफल अनावरण कर हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

http://satyarath.com/

महिला की हत्या का सफल अनावरण कर हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

 

थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पूरब मोहाल में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका के पास से उसके पर्स में अधिवक्ता की विजटिंग कार्ड व आधार कार्ड एवं अन्य बस्तुएँ मिली जिसके आधार पर उक्त मृतका की पहचान ममता श्रीवास्तव पत्नी स्व० राजीव कुमार श्रीवास्तव निवासी फूलहरा थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई। मृतका के मायका पक्ष के लोगों द्वारा मृतका की पहचान कर पुष्टि की गयी । पुलिस द्वारा नियमानुसार शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अवलोकन से मृतका की मृत्यु का तात्कालिक कारण मृत्यु से पूर्व गला घोटने से स्वासावरोध (Asphysia anti mortem strangulation) पाया गया । मृतका के पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव पुत्र स्व० बैजनाथ प्रसाद निवासी मुरमुसी थाना लेसलीगंज जनपद पलामू झारखण्ड के तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु०अ०स०-182/2024 धारा 302, 120बी भादवि पंजीकृत किया गया।
डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसओजी/सर्विलांस व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.03.2024 को उरमौरा चौराहा रॉबर्ट्सगंज से अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त नन्दू यादव पुत्र दशई यादव निवासी फुलबार थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 42 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

विवरण पूछताछ- गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका अन्तरंग सम्बन्ध मृतका ममता श्रीवास्तव के साथ विगत् कुछ महिनों से था एवं ममता अब नन्दू पर पैसे देने व विवाह करने का दबाव बना रही थी, जबकि नन्दू पहले से शादी शुदा है एवं सामाजिक एवं पारिवारिक लोक लाज वश ममता से शादी नहीं करना चाहता था। जिससे की ममता को रास्ते से हटाने की ठान लिया एंव दिनांक 10.03.2024 को ममता को दुद्धी बुलाया तथा उसके साथ देर शाम तक दुद्धी में ही रहा, उसके पक्षात राबर्ट्सगंज साथ आया एंव रात्रि करीब 11.30 बजे पूरब मोहाल कस्वा राबर्ट्संगज में उमाशंकर के मकान के पीछे ले जाकर मृतका के ही दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दिया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!