तेज रफ्तार में पलटा ऑटो मां बेटे की मौत आठ घायल
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

रामगढ़ (सोनभद्र) । पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बैलौड़ी गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि ऑटो राबर्ट्सगंज से सवारियां लेकर रामगढ़ जा रहा था जैसे ही वह बैलौड़ी गांव के पास पहुंचा अचानक असंतुलित होकर पलट गया जिससे अफरा तफरी मच गई। ऑटो में दो छात्राएं भी सवार थी । छात्राएं जिला मुख्यालय से समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज कल्याण मंत्री के हाथों से मिली साइकिल भी आती से लेकर आ रही थी । दोनों छात्राओं की साइकिल टूट गई। हालांकि इस दुर्घटना में एक छात्रा को मामूली चोट आई है ।
वही इस हादसे में शाहपुर निवासी विश्वनाथ 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामसनेही और उनकी मां सम्पत देवी 80 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामसनेही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार पारस 60 वर्ष पुत्र किशुन निवासी सरयी कुमार 40 वर्ष पुत्र छोटू निवासी करवनिया कमलाकांत 60 वर्ष पुत्र कांता निवासी सरयी रामआधार 50 वर्ष पुत्र बुधीराम निवासी शाहपुर कमला 50 वर्ष पुत्र बहादुर निवासी बिजवार थाना रायपुर किरण 8 वर्ष पुत्री कमला निवासी बिजवार मंजू 25 वर्ष पत्नी बाबूलाल निवासी शिवगढ़ घायल हो गए
सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा चतरा भिजवाया जहां डॉक्टरों ने विश्वनाथ और सम्पत देवी को मृत घोषित कर दिया बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थीं जिससे वह असंतुलित होकर पलट गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है













Leave a Reply