फिजिकल एडुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने जिलाधिकारी झांसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजा ज्ञापन
संवाददाता राहुल वर्मा

बरुआसागर(झांसी)कहते है खेलेगा इंडिया तो बढेगा इंडिया पर कैसे ये सवाल उठता है? क्या सिर्फ कागजों मे ? फिजिकल एडुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सम्बन्धता उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अथक प्रयास से गत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा एक इंडोर स्टेडियम की सौगात बरुआसागर को प्रदान की थी जिससे ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियो को मंच प्रदान किया जा सके, गत जिलाधिकारी झांसी रवींद्र कुमार के कार्यकाल में 63 लाख की पहली किस्त से कार्य शुरू हो गया मगर जैसे ही पहली किस्त का कार्य समाप्त हुआ कार्य पूरी तरफ रुक गया। लगातार फाउंडेशन ने प्रयास किया कभी बजट का नाम लिया गया कभी कुछ,फाउंडेशन अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह परिहार लगातार स्टेडियम के लिए पत्राचार करते आ रहे है पूर्व में भी कई पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी एवम सांसद महोदय झांसी को भी अवगत करा चुके है नए जिलाधिकारी झाँसी को आज फाउंडेशन प्रतिनिधि मंडल स्वेता राय शिवानी राय अभय सिंह ,अनुराग सिंह ने पुनः ज्ञापन स्टेडियम के पुर्ननिर्माण के लिये दिया गया।
सरकार की मनसा प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक मिनी स्टेडियम बनाने की है जिससे खेलो इंडिया फिट इंडिया जैसी स्कीम ग्रामीण परिवेश तक पहुच सके पर दुर्भाग्य कहे बरुआसागर की आयी हुई ख़ुसी भी खिलाड़ियो को नसीब नही हुई इसके पीछे वजह क्या है? ये तो प्रशासन ही जाने की आखिर क्यों सरकार के 63 लाख रुपये बर्वाद किये जब स्टेडियम को अधूरा ही छोड़ना था,प्रसाशन की लापरवाही से वह स्टेडियम की जमीन पर अतिक्रमण भी हो चुका है, ये कही न कही विभाग एवं प्रशाशन की लापरवाही को उजागर कर रही है
इनका का है कहना नृपेंद्र सिंह परिहार अध्यक्ष फिजिकल एडुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन इन्होंने बताया कि यह स्टेडियम बरुआसागर में पहली बार बन रहा था इसके अलावा किसी पंचायत में खेल मैदान नही है जो खिलाड़ियो के लिए सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण रहता, फाउंडेशन ने लगातार प्रयास करके एक स्टेडियम बरुआसागर लाया गया परन्तु पुरातत्व विभाग द्वारा गलत रोक लगाई गई की स्टेडियम पुरातत्व विभाग की जमीन पर बन रहा जिसकी फाउंडेशन ने निष्पक्ष जांच के लिए जिलाधिकारी एवम झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा को पत्र लिखा गया सांसद के पत्र द्वारा इसकी जांच की गयी जिसमे पुरातत्व विभाग कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नही कर सका एवं निर्माणाधीन स्टेडियम की खेल मैदान के नाम दर्ज है जिसका आज सभी दस्तावेज लगाकर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया।
राष्ट्रीय खिलाड़ी खो खो मुस्कान का कहना
में उत्तर प्रदेश सब जूनियर खो खो टीम का 2 बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हु ओर देश के लिए खेलना चाहती हु,पर स्टेडियम के न बनने से हमारी प्रैक्टिस अच्छे से नही हो पा रही है आय दिन चोट लग जाती है क्योंकि यहां खेल के लिये कोई भी मैदान नही है और ग्रामीण परिवेश में जहाँ लड़कियों को आगे,खेलने नही दिया जाता वहां में आगे अपने कस्बे की अन्य लड़कियों के लिए प्रेरना बनना चाहती थी परंतु एक अच्छे खिलाड़ी बनने के लिए कम से कम खेल मैदान का होना आवश्यक है।उम्मीद करती हूं सरकार बेटियो को बढ़ाने के लिये जल्द स्टेडियम बनवाये जिससे मेरी तरफ एक सुरक्षित स्थान पर बेटिया अपनी प्रतिभा दिखा सके।
इनका का कहना खेल विशेषज्ञ ब्रजेन्द्र यादव
में फाउंडेशन से लगातार 2019 से जुड़ा हु फाउंडेशन के लक्ष्य एवम उद्देश्य स्पष्ट है कि ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाओ को आगे लाना एवम बच्चों का सर्वांगीण विकास कराना, जहाँ तक बरुआसागर की बात करे वहा किसान वाला क्षेत्र है वहा प्रतिभाओ की कोई कमी नही है वहा लगातार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है वहाँ जो स्टेडियम बन रहा था न बनने से कही न कही सरकार खिलाड़ियो के साथ न इंसाफी कर रही है में सरकार और प्रशासन से निवेदन करुगा की बरुआसागर का स्टेडियम जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए आगे आये।
गुलाब चंद्र जैन शिक्षक
स्टेडियम का बनना बरुआसागर के लिए बड़े शौभाग्य की बात होती। स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ्य मस्तिष्क वास करता है शिक्षा के साथ साथ खेल का जीवन मे बहुत महत्वपूर्ण योगदान है अब तो खिलाड़ियो को 2% सरकारी नोकरियो में वेटेज मिलता है स्टेडियम बनने से बरुआसागर का सर्वांगीण विकास होना तय है उम्मीद करते है सरकार से की जल्द से जल्द बरुआसागर का अधूरा पड़ा स्टेडियम बनकर तैयार हो और खिलाड़ियो को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो।













Leave a Reply