Advertisement

भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई अगया नहर के पास पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

Location : महराजगंज

Reporter : शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Date : 10.May.025

भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई अगया नहर के पास पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़

चार मई को बाइक सवार तीन बदमाशों ने भिटौली थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के पास अभिषेक ज्वेलर्स की दुकान में पिस्टल दिखा कर किया था आभूषण की लूट

पकड़े गए दोनों बदमाश गोरखपुर जिले के हैं निवासी

V.O. भिटौली थाना क्षेत्र के एन एच 730 पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के पास अभिषेक ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है

जिसमें 4 मई की दोपहर अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने आभूषण की दुकान में घुस कर, सर्राफा व्यवसायी को कनपटी पर पिस्टल सटा कर आभूषण की लूट किए थे

दिनदहाड़े हुई लुट के मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया

और एस ओ जी, स्वाट टीम तथा सर्विलांस सेल के साथ भिटौली थाना पुलिस को मामले की खुलासा करने के लिए लगाया था

शनिवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने दो बदमाशों को, भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई – अगया नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई है

जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया गया है

V.O. आपको बता दें कि भिटौली क्षेत्र के रुद्रापुर निवासी सर्राफा व्यवसायी रतन लाल की राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर बड़ौदा यूपी बैंक भिटौली के पास अभिषेक ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है।

बीते चार मई को वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे।

जबकि बेटा अभिषेक दुकान संभाल रहा था।

दोपहर करीब एक बजे अपाची बाइक सवार तीन बदमाश आए, जिनमें से एक बदमाश दुकान में घुसा और अभिषेक से सोने की चेन दिखाने को कहा

अभिषेक जैसे ही चेन के लिए मुड़ा, उसी बीच एक और बदमाश दुकान में पहुंच गया और उसके सिर पर पिस्टल की बट से प्रहार करते हुए अभिषेक के कनपटी पर पिस्टल सटा दिया

इस दौरान अभिषेक ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों से हाथापाई करने लगा, जबकि दूसरा बदमाश मौका देख तिजोरी से डिब्बे में रखा दो किलो चांदी और सोने के अन्य आभूषण निकाल लिया। एक बदमाश बाहर बाइक पर रखवाली कर रहा था

लुट के बाद तीनों बदमाश एक ही अपाची बाइक पर सवार होकर महराजगंज की तरफ भाग निकले

हाथापाई के दौरान व्यवसायी पुत्र अभिषेक ने एक बदमाश से पिस्टल छीन लिया

इस दौरान पुलिस को तीन मैगजीन भी बरामद हुए

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने घटनास्थल स्थल का जायजा लिया और घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस और भिटौली की पुलिस टीम को लगाया

तभी से पुलिस टीम जांच में लगी थी।
सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी थी

पुलिस को बदमाशों के भिटौली क्षेत्र में होने की सूचना मिली तो उन्हें पकड़ने के लिए स्वाट टीम के प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी योगेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्र की टीम ने चारो तरफ से घेराबंदी कर दी।

इस दौरान शनिवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच गंगराई – अगया नहर के पास मुठभेड़ हो गई।

जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए

पुलिस मुठभेड़ में अरविंद उर्फ उर्फ बड़कू गायघाट खुर्द थाना रामगढ़ ताल जिला गोरखपुर के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा गिरफ्तार बदमाश अनूप राजभर ग्राम जर्दा, थाना खोराबार जिला गोरखपुर का रहने वाला है।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!