Advertisement

बाजार से घर लौटते वक्त युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, हुई मौत

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

रविवार दोपहर को बिग्गा बास में बाजार से घर लौट रहा एक युवक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। 42 वर्षीय सीताराम रेगर,पुत्र केशराम रेगर,अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आई एक अज्ञात पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी और रौंदते हुए ऊपर से निकल गई। परिजन सीताराम को लहूलुहान हालत में तत्काल उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई नानूराम रेगर ने अज्ञात पिकअप चालक पर लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए सीताराम को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच हैड कांस्टेबल बल संह को सौंपी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!