Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ एडीजे जयपाल जानी को दी भावभीनी विदाई, सरिता नौशाद ने संभाला कार्यभार श्रीडूंगरगढ़ का कार्यकाल उनके लिए सदैव रहेगा स्मरणीय-एडीजे जानी देखें फोटो वीडियो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

एडीजे कोर्ट में अपनी सेवाएं देने वाले और कई महत्त्वपूर्ण फैसलों के जरिए पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) जयपाल जानी का तबादला होने पर शनिवार को बार संघ की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। और नव पदस्थ एडीजे सरिता नौशाद को पदस्थापन की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान एडीजे द्वय के साथ एसीजेएम हर्षकुमार और बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत भी मंचस्थ रहे।


 

मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत,लोक अभियोजक गोपीराम जानू,वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी,अभियोजन अधिकारी सपन कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने एडीजे जयपाल जानी को मालाएं पहनाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके न्यायपूर्ण कार्यकाल की सराहना की।

विदाई समारोह में एडीजे जानी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के अधिवक्ताओं में कानून के प्रति गहरी समझ और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मजबूत भावना है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बिताया गया कार्यकाल उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।


एसीजेएम हर्ष कुमार ने कहा कि एडीजे जयपाल का मार्गदर्शन सतत मिलता रहा है। आपने सदैव स्नेह के साथ कार्य की प्रेरणा दी है। नव पदस्थ एडीजे सरिता नौशाद ने कहा कि मुझे आप सभी का सहयोग सदैव मिलता रहेगा और न्याय अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान नवपदस्थ एडीजे सरिता नौशाद का भी बार संघ की ओर से स्वागत किया गया। अधिवक्ता साजिद खान,भरतसिंह राठौड़, ओमप्रकाश पंवार,बाबुलाल दर्जी ललित मारू,मांगीलाल नैण पुखराज तेजी,राधेश्याम दर्जी राजीव आत्रेय,सोहन नाथ सिद्ध,मदन गोपाल स्वामी,सुखदेव व्यास,श्याम सुंदर आर्य,राजूराम जाखड़,बृजेश पुरोहित मालचंद व्यास,जगदीश प्रसाद बाना,श्रीकृष्ण पुरोहित,धर्मेंद्र सिंह शेखावत,बजरंग चोटिया,ओमप्रकाश मेघवाल पंकज पंवार सहित अन्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सभी कोर्ट कार्मिकों ने माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट पूनमचंद मारू ने किया। आभार ज्ञापन बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!