Advertisement

रेल्वे स्टेशन पर नए वाटर कूलर का लोकार्पण,जताया भामाशाह परिवार का आभार,गर्मी में ठंडा पानी अमृत के समान-तोषनीवाल

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

तपते रेगिस्तान में यदि प्यासे व्यक्ति को ठंडा जल पीने के लिए उपलब्ध हो जाता है तो वह जल अमृत के समान संतुष्टि देता है ये उदगार नागरिक विकास परिषद श्रीडूंगरगढ़ के द्वारा स्थानीय रेल्वे स्टेशन पर नए वाटर कूलर के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि और लोकार्पणकार्ता रूप में तोषनीवाल परिवार के मुखिया,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता,भामाशाह रामेश्वर लाल तोषनीवाल ने व्यक्त किये। परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी और मंत्री ललित कुमार बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त वाटर कूलर सूरजमल सत्यनारायण तोषनीवाल परिवार कालू बास के आर्थिक सौजन्य से लगाया गया है। परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष और प्रेरक श्रीगोपाल राठी ने कहा कि इस भामाशाह परिवार ने लगभग दस वर्ष पूर्व भी इसी संस्था के माध्यम से इसी परिसर में वाटर कूलर लगाया था जो पुराना हो जाने पर स्टेशन अधीक्षक श्री नाथूराम खटीक के निवेदन पर श्रीगोपाल राठी ने इस पुनीत कार्य हेतु भामाशाह तोषनीवाल परिवार को प्रेरित किया लोकार्पण के इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष विजयराज सेवग स्टेशन अधीक्षकनाथूराम खटीक श्यामसुंदर चांडक,किशन गोपाल तोषनीवाल,महेश चांडक तुलसीराम चोरडिया,सत्यदीप भोजक,संजय करवा,सुरेश भादानी,प्रेम बुच्चा,गंगाराम जाट,सत्यनारायण स्वामी,मांगीलाल नाई इत्यादि अनेकानेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। परिषद के अध्यक्ष महोदय ने इस अवसर पर भामाशाह तोषनीवाल परिवार,प्रेरक श्रीगोपाल राठी और सभी पधारें प्रबुद्धजनों का आभार प्रकट किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!